फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खुलासा नहीं होने पर लोगों ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मनीष जाटव हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजनों व समाज के लोगों ने थाना परिसर में धरना दिया। साथ ही जल्द से जल्द हत्याकांड के खुलासे की मांग की। बाद में थाना प्रभारी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मौजूद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनुज भारती ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मनीष जाटव की हत्या का खुलासा शीघ्र नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विगत छह फरवरी को महमूदगढ़ के जंगल में गोबर के ढेर में एक लाश मिली थी। जिसकी दो दिन बाद टैटू के आधार पर शनाख्त मनीष जाटव पुत्र रोहताश निवासी थानाभवन के रूप में हुई थी। इस मामले में मनीष के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारम्भ कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने इस प्रकरण में शक के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध नार्को टेस्ट की स्वीकृति प्राप्त की। एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने के विरोध में माता कुंती देवी, पिता रोहताश उर्फ कल्लू के साथ भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अनुज भारती के नेतृत्व में लोग थाना परिसर पहुंचे। इसके बाद हंगामा कर धरने पर बैठ गए। मनीष की माता कुंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। इसी बीच थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार लोगों के बीच पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। अनिल कुमार, धर्मसिंह, जयभगवान, बब्बू जाटव, रविन्द्र जाटव, राजेन्द्र जाटव, संजय कुमार, रणवीर, देशराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें