फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी से लोगों को नहीं मिल रही राहत

Tue, 21 May 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में भीषण गर्मी के दौरान चेहरे पर कपड़ा लपेटे युवती
विज्ञापन
शामली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लगातार चार दिन से जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस स्थिर चल रहा है हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। भीषण गर्मी व लू के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जिले में मई महीने के शुरू से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। पिछले एक सप्ताह से तो पूरा जिला भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो जाती है। सूरज की तपिश से लोगों का धूप में निकलना मुश्किल बना हुआ है। दोपहर में तो बाजार में सूनापन और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग गर्मी व लू से बचने के लिए जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। घर से बाहर निकलते समय लोग सिर, मुंह को कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। दुपहिया वाहन चलाने वाले लोग भी सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई पड़े। भीषण गर्मी का हाल ये है कि पंखे व कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही हैं। जिले के तापमान की बात करे तो पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है, जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं पा रही है। जबकि पिछले 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें