फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऑपरेशन सिंदूर की सोशल मीडिया पर भी तारीफ कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- खूब शेयर कर रहे पोस्ट, तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे, देशभक्ति गानों के साथ वीडियो भी कर रहे शेयर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ जलालाबाद। ऑपरेशन सिंदूर की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। देशभक्ति वीडियो बनाकर भी शेयर की जा रही है।

पूर्व फौजी देवेंद्र पुंडीर अपनी फेसबुक पर पोस्ट करते हैं कि दोस्तों भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण सेना ने जवानों की छुट्टी रद्द कर दीं हैं। इस कारण सभी जवान छुट्टियों के बीच में ही बिना रिजर्वेशन कराए ट्रेनों से लौटने शुरू हो गए हैं। सभी भाइयों से निवेदन है कि सभी जवानों को सीट मुहैया कराएं। इन्हें टायलेट के पास बैठकर सफर न करने दें। क्योंकि इनका बलिदान ही देश की वीरगाथा का रचियता बनेगा।
विज्ञापन


एक्स पर शामली के राजीव ने पोस्ट करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। मैं भारत के साथ हूं।
फेसबुक पर समीना ने कहा कि यही सही समय है पाक को सबक सिखाने का। सभी लोग देश के साथ हैं। इंटर के छात्र दीपक ने कहा सेना का सम्मान करें, वही हमारे रक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें