फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विजय की मौत के मामले में कार्रवाई को एसपी से मिलेंगे परिजन

विज्ञापन
कांधला में मृतक विजय कश्यप के परिजनों से वार्ता करते विधायक प्रसन्न चौधरी । संवाद - फोटो : मृतक राम बाबू शर्मा
विज्ञापन
कांधला। कस्बा कांधला निवासी विजय कश्यप की चार दिन पहले हुई मौत के मामले में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने मिलकर प्रकरण की जानकारी ली। परिजनों ने विधायक से इस मामले को उच्च स्तर पर उठाकर न्याय दिलाने की मांग की। उधर, परिजन एसपी शामली व पानीपत के अधिकारियों से मिलेंगे। परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अजब सिंह कश्यप के पुत्र विजय का शव सोमवार को हरियाणा में सनौली पुलिस चौकी के निकट यमुना नदी में मिला था। वह रविवार शाम को अपने भाई अजय के साथ टैंपो से कुरुक्षेत्र से पानीपत होते हुए घर लौट रहे थे। परिजनों ने हरियाणा के पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और यमुना में धक्का देकर विजय की हत्या करने का आरोप लगाया था।
मृतक के पिता अजब सिंह ने बताया कि चार दिन बाद भी इस मामले में हरियाणा व यूपी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि वह थाने से लेकर चौकी तक चक्कर लगा रहा है। इसे लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उधर, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी पीड़ित परिजनों से मिले। मृतक के छोटे भाई अजय ने रोते हुए विधायक को घटना की जानकारी दी। परिजनों में विधायक से इस घटना को विधानसभा सहित व्यापक स्तर पर उठाकर इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। विधायक ने परिजनों को उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उधर, पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें