शामली। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष सैयद मोहम्मद असलम ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाद्य तेल के दाम भी बेतहाशा बढ़े हुए हैं। रेलवे किराया बढ़ाने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही छूट भी खत्म कर दी गई है। दवा, सब्जियों के दाम भी खूब बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में बिजली दरों में 500 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। डीएम को ज्ञापन देते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। मौके पर मोहम्मद कारी वसीम, अनसार अंसारी, अबरार भूरा, मुस्तकीम, हकीम सूफी अलाउद्दीन, वसीम, बिलाल, महबूब, आस मोहम्मद, शाहिद, ताहिर, यासीन मौजूद रहे।