फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं के क्रोध पर नियंत्रण से शांति संभव

विज्ञापन
शामली रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विश्व हिरोशिमा दिवस पर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में समाज में शांति और परोपकार के कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को मां सावित्री हॉस्पिटल पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने रीजनल असिस्टेंट गर्वनर नितिन तायल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता अमित मोहन ने विश्व हिरोशिमा दिवस की जानकारी दी। कहा कि विभिन्न देश परमाणु शक्ति बढ़ाने में लगे हैं, जो हमें अशांति की तरफ ले जा रहे हैं। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि स्वयं के क्रोध पर नियंत्रण से शांति संभव है। इस अवसर पर विश्व शांति में रोटरी द्वारा किए गए प्रयासों और आगे के कार्यक्रमों पर विचार किया गया। समाज, देश में शांति और परोपकार के कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डा. नीलम शुक्ला, दीपक कौशिक, सुभाष धीमान, अजय श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें