फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में बुखार, एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 06 Jul 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला पंसारियान में मरीजों की जांच करती चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार और एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने मरीजों को दवा का वितरण किया। आरोग्य मेले में 47 मरीज आए। इनमें 20 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनके अलावा बुखार के तीन, एलर्जी के चार, शुगर के दो, ब्लड प्रेशर के तीन, सांस का एक, गैस के तीन और 11 अन्य रोगों खांसी, जुकाम व शरीर दर्द आदि के मरीज आए।
मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 13 मरीज आए। इनमें नौ गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा बुखार के तीन और खांसी का एक मरीज पहुंचा। सभी मरीजों को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें