फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट जल्द लगने की उम्मीद जागी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीपीपी मॉडल के तहत लगने वाली सीटी स्कैन यूनिट में मरीजों को नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। सीटी स्कैन यूनिट चालू होने से मरीजों को प्राइवेट में महंगी जांच नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले साल नवंबर 2021 में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस यूनिट शुरू की गई थी। इसके बाद से ही पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन यूनिट के लिए तैयारी शुरू हो गई थी। शासन ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट के लिए 1600 वर्ग फीट जगह की जरूरत बताई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 930 वर्ग फीट जगह का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद शासन स्तर से भेजी गई टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर यूनिट के लिए जगह का निरीक्षण किया था।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत लगने वाली सीटी स्कैन यूनिट का प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृत हो गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर शासन स्तर से किसी एजेंसी से अनुबंध होगा। अनुबंध होने पर जिला अस्पताल में मरीजों के लिए नि:शुल्क सीटी स्कैन की जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सीटी स्कैन यूनिट चालू हो जाएगी। सीटी स्कैन यूनिट चालू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें प्राइवेट में महंगी जांच नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें