फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को बाईपास पर उतारा, हंगामा

Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। रोडवेज बस में सवार महिला एवं पुरुष यात्रियों को बाईपास पर उतारने को लेकर हंगामा हो गया। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज बस शहर के बीच से होकर जानी चाहिए थी। लेकिन कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बाईपास पर ही उतार दिया गया। सोमवार को कुछ यात्री हरियाणा रोड़वेज की बस से कैराना आ रही थी।
विज्ञापन


रोडवेज बस कैराना में अंदर आने की बजाय बाइपास की ओर मुड़ गई। इस पर बस में बैठे यात्रियों ने विरोध किया। लेकिन चालक और परिचालक नहीं माने और बाईपास पर बस को ले गए। यहीं पर यात्रियों को उतार दिया गया।

बस से उतरने वाले यात्रियों आसिफ, कसीम, नाजिम के अलावा  महिलाओं ने बताया कि रोडवेज बस को शहर के बीच से ही होकर गुजरना चाहिए। यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन बस चालक व परिचालक अपनी हठधर्मिता पर  अड़े रहे और सवारियों को जंगल में उतार कर पानीपत चले गये। उनकी ओर से टिकट के पैसे पूरे दिए गए तो फिर रास्ते में उन्हें क्यों उतारा गया। इससे महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हुई। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने भी बस को कैराना के अंदर से लाने की  हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद रोडवेज चालक परिचालक मनममानी करते रहते हैं। इस मामले में एसडीएम भानु प्रताप यादव का कहना है कि इस तरह यात्रियों को बीच में उतारना गलत है। इस बारे में हरियाणा रोडवेज के अफसरों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें