फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली

Mon, 29 Apr 2019 11:14 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एमजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों न आम जनमानस को पर्यावरण को संरक्षित रखने के साथ ही ‘पेड़ ही धरा का श्रृंगार हैं’  के प्रेरक संदेश के साथ जल बचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

स्कूल से रैली का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडेय ने किया। जन जागरूकता रैली में साइकिल पर सवार होकर निकले विद्यार्थियों ने अनेक सराहनीय और प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियों को अपनी साइकिलों के आगे लगा रखा था। कुछ विद्यार्थी जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश अपनी टी शर्ट पर भी लिखकर इस रैली में शामिल हुए। रैली में शामिल बच्चों ने अलग अलग माध्यम से दिए गए संदेशों से लोगों को पृथ्वी के बिगड़ते पर्यावरण और इसके भविष्य में गंभीर परिणाम के प्रति जागरूक किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज पर पहुंची। प्रधानाचार्या छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि भविष्य में हमें अनेक गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सभी अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं और जल बचाएं। समापन राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकत्र होकर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें