फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। दथेडा जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों की कमी के विरोध में बच्चों के अभिभावकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने शनिवार से पूर्ण तालाबंदी की चेतावनी दी थी कि लेकिन विभागीय अधिकारियों के आग्रह पर इस निर्णय को टाल दिया गया।
विज्ञापन

चौसाना के दथेडा गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के अनुपात पर अध्यापकों की कमी लंबे समय से चली आ रही है। जिसके विरोध में एक राय हुए अभिभावक स्कूल परिसर में धरना दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग पर अड़े है। अभिभावक बताते हैं कि विभागीय अधिकारियों ने फोन कर जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है। लेकिन हमने विभागीय अधिकारियों की बात मानने से इंकार कर दिया है। जब तक स्कूल मे अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें