फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल 36 बच्चों का विद्यालयों में कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शारदा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर आउट ऑफ स्कूल 36 बच्चों को चिन्ह्ति किया और उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाकर विद्यालयों में नामांकित कराया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा के नेतृत्व में शारदा कार्यक्रम स्कूल हर दिन आए के तहत पांच से 14 साल आयु तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को तलाश कर चिन्ह्ति करने का अभियान चलाया। सामुदायिक सहभागिता बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि बीएसए गीता वर्मा ने स्वयं गांव भारसी में ईंट भट्ठे पर जाकर दो बच्चों को चिन्हित किया और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया। इसके बाद दोनों बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया गया। कांधला ब्लाक में गांव किवाना में खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र बालियान ने बस्ती में जाकर पांच बच्चों को चिन्हित किया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र शामली संजय डबराल ने मोहल्ला पंसारियान में ढेवा बस्ती में 14 बच्चे, खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सचिन रानी ने गांव बराला में छह बच्चे और अकबरपुर सुनैहटी में पांच बच्चे चिन्हित किए। खंड शिक्षा अधिकारी शामली चंद्रजीत सिंह ने गांव काबड़ौत में चार बच्चे चिन्हित किए गए। सभी चिन्ह्ति बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित कराया गया है। बीएसए के निर्देश पर जनपद के सभी शिक्षकों द्वारा शारदा कार्यक्रम के तहत हाउस होल्ड सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों द्वारा भी क्षेत्र में जानकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें