ऊन। ऊन मिल को गन्ना न देने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सभी किसानों ने अपने गन्ने को दूसरी मिल को आवंटन करने का विचार कर प्रस्ताव समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।
समय पर मिल के द्वारा गन्ने का भुगतान न होने की वजह से क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ऊन क्षेत्र के गांव गांगोर में पंचायत हुई। मिल मालिक पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया।
पंचायत में किसानों ने ऊन शुगर मिल को गन्ना न देने का ऐलान किया तथा अपने गांव के क्षेत्रफल के गन्ने का आवंटन दूसरी मिल को करने पर विचार किया गया।
जिसमें पंचायत में उपस्थित सभी किसानों ने सहमति जतायी। सोमवार के दिन एक गन्ना आवंटन का प्रस्ताव समिति को भेजने का निर्णय लिया। अध्यक्षता महीपाल सिंह व संचालन रामबीर सिंह ने किया। मौके पर लोकेश, सतपाल, नीटू, परवीन, महीपाल, राजन, मुकेश, तिलकराम, ईलम सिंह, चंद्रपाल, हीरा सिंह आदि रहे।