फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पािकस्तान की नापाक हरकत से लोगों में जबरदस्त गुस्सा

Mon, 19 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-काश्मीर में सेना के उरी कैंप पर हमला कर 17 सैनिकों की हत्या किए जाने का जबरदस्त विरोध है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से पाकिस्तान को उसी भी भाषा में जवाब देने की मांग की है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता शामली रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए और कहा कि पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना होगा। आखिर कब तक हम सेना के वीर सपूतों को खोते रहेंगे। पठानकोट के आतंकवादी हमले को देशवासी अभी तक भूले नहीं हैं। पाकिस्तान से बड़ा हमला करके भारतीय सेना को क्षति पहुंचाई है।

राजीव मौर्य एडवोकेट, जिला प्रभारी बिट्टू कुमार,  सहसंयोजक विजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार गौड़, संदीप कुमार, टिंकू कुमार, पंकज वर्मा, लोकेश कालखंडे, राकेश  तोमर, चिराग जैन, विकास कुमार, नीशू शर्मा, नितिन कुमार, सोनू, दीपक कुमार, पंकज प्रजापति, भानू प्रताप, गौरव कुमार, सचिन कुमार, विकास शर्मा, मोनू रहे। 
विज्ञापन


कैं‌िडल जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि  

झिंझाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार की रात में उड़ी के सेना के बेस कैंप पर आतंकवादियों के द्वारा सोते समय सैनिकों पर हमला कर 17 जवानों को शहीद करने व 22 को घायल के मामले में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर कैंडिल जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक आशीष मित्तल ने बच्चों से आह्वान किया कि हमारे जवानों ने देश व हम सभी की सुरक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उन्हें सत-सत नमन करने के लिये पूरे स्कूल परिवार ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। इस मौके पर पूर्व चेयर मैन राकेश गोयल सहित कस्बे के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे । इसके अलावा संत आशाराम इंटर कालेज, एसडीएस, सहित बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर, होली हेवन स्कूल में कैंडल जलाकर शहीदों को नमन कर आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की है। 

शोक में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता
कैराना। जम्मु-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले पर लोगों में गम और गुस्सा है। सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने पाकिस्तार को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग भारत सरकार से की। शोक के चलते कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। स्कूल-कॉलेजों में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सोमवार को कैराना बार एसोसियेशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार भवन में शोक सभा की गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी,  संजय कश्यप, राजकुमार चौहान, खड़क सिंह, अशोक कुमार, वीरसेन पंवार, चौधरी नसीम अहमद, सालीम अली, राधेश्याम, मनोज गर्ग, शगुन मित्तल आदि मौजूद रहे।

उधर, सेंट आरसी स्कूल में डायरेक्टर यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर कपिल शर्मा, कुलदीप पुंडीर, अंकित सिंघल, इमरान अली, विवेक चौहान, नदीम सैफी, अमित गर्ग, अमित तोमर, गजेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, चैनपाल सिंह, भरत सिंह, संजय कुमार, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, बबीता शर्मा, नेहा कश्यप, गीता रूहेला, रजनी शर्मा, मधुलिका, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

पाकिस्तान का झंडा फूंका, नारेबाजी 

शामली। जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले को लेकर जनाक्रोश बन रहा है। भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंककर प्रदर्शन करने के साथ ही कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका प्रांगण में मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डाक्टर विपिन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। वहां उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका। सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। केंद्र सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई करानी चाहिए। भाजपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चेयरमैन अरविंद संगल, पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, आयुष भारद्वाज, केशव जुनेजा, इसरार अहमद, सुखचैन वालिया, वीना अग्रवाल, हिमांशु राणा, आशु नामदेव, रामजकुमार बालियान, अंकुर कांबोज और शिवम संगल मौजूद रहे।  उधर, शामली नगरपालिका प्रांगण में युवा रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र नरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। रजनीश कोरी, विकास धीमान, मुबारक अली, आशुतोष पंवार, देवानंद गौड, अनवार चौधरी, कुंवरपाल मालेंडी, विनीत सांगवान, वैभव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें