फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात खरीद केंद्रों पर होगी आज से किसानों से धान की खरीद-

विज्ञापन
विज्ञापन
सात खरीद केंद्रों पर होगी आज से किसानों से धान की खरीद
विज्ञापन

शामली। जिले में इस बार धान खरीद का दस हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार से सात खरीद केंद्रों पर किसानों से धान की ग्रेड वन प्रजाति 1960 रुपये, सामान्य धान 1940 प्रति क्विंटल खरीद की जाएगी। 72 घंटे में धान खरीद का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंचेगा। जिला प्रशासन ने धान खरीद की सभी तैयारी कर ली है।
शासन ने एक अक्तूबर से धान खरीद करने के निर्देश दिए है। शासन के निर्देश पर धान खरीद के लिए जिले में सात खरीद केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद के लिए शासन ने दस हजार क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद एजेंसी किसानों का सामान्य धान 1940 रुपये क्विंटल, ग्रेड वन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद करेगी। किसानों से खरीद किए गए धान का 72 घंटे में पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-शामली के डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष तीन हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के तीन हजार क्विंटल धान के सापेक्ष दस हजार क्विंटल धान की खरीद किसानों से की गई थी। इस बार धान खरीद का लक्ष्य दस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद के लिए एजेंसियों ने पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी खरीद केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार से केंद्र प्रभारी खरीद केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें