शामली। जिले के सात क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। धान में नमी के कारण खरीद प्रभावित हुई है।
जिले के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक के मुताबिक 40 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। पिछले सालों के मुताबिक इस साल धान की अच्छी उत्पादकता है। इस साल पूसा बासमती धान में 40-45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता आ रही है। एक अक्तूबर से जिले में सात धान खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। खरीद केंद्रों पर प्रभारी तैनात कर दिए जाने के बाद खरीद केंद्र सूने पड़े है। पिछले छह दिन से एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य एक हजार क्विंटल शासन से दिया गया है।
धान में 27 से 30 प्रतिशत तक नमी
बरसात होने के कारण धान में नमी है। कटे हुए धान में 27 प्रतिशत लेकर 30 प्रतिशत नमी है। यहां के खरीद केंद्रों में धान में नमी होने के कारण नहीं खरीदा जा रहा है। कुछ किसान धान का सैंपल लेकर क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें नमी के कारण लौटाया जा रहा है। जिले में सभी खरीद केंद्रों धान के बोरा और धनराशि उपलब्ध है। खरीद केंद्रों पर किसानों को इंतजार किया जा रहा है। शासन ने 50 क्विंटल धान का उत्पादन करने वाले किसान सप्ताह के चार दिन एसडीएम से सत्यापन के बिना अपना धान बेच सकेंगे। अब उन्हें सत्यापन की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 50 क्विंटल से अधिक उत्पादन करने वाले किसान अपनी फसल का एसडीएम स्तर से सत्यापन करने के बाद टोकन प्राप्त कर बेच सकेंगे।
हरियाणा में 3200 रुपये तक बिक रहा धान
हरियाणा की मंडियों में 2800-2900 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल 1509 किस्म का धान बिक रहा है। हरियाणा की मंडी में बासमती 1509 किस्म 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। जबकि यूपी में धान का दाम 1960 और 1940 रुपये क्विंटल है।
जिले में अनुमानित उत्पादन क्विंटल प्रति हेक्टेयर में
सुगंधित धान : 171685.36
शंकर धान : 1022
कामन धान : 13605.36
कुल उत्पादन : 186312.72
धान खरीद केंद्रों की सूची
खरीद केंद्र केंद्र प्रभारी खाद्य विभाग
थानाभवन मंडी : अमित यादव-
कैराना आर्यपुरी : सुशील कुमार
झिंझाना : भूपेेंद्र कुमार
पीसीएफ के खरीद केंद्र
साधन सहकारी समिति महावतपुर : तरुण कुमार
किसान सेवा सहकारी समिति कांधला : अमरदीप
एफ एसएस इस्सौपुर खुरगान मलकपुुर : राकेश अग्रवाल
किसान सेवा सहकारी समिति ऊन : मोनू कुमार