फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकानों पर मिले प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना की दुकानों पर मिले ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बा कांधला में शामली और मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षकों की टीम ने किराना की दो दुकानों से प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद हुए। टीम ने दो सैंपल लेकर बरामद इंजेक्शन सील कर दिए हैं।
शुक्रवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि निरीक्षक शामली संदीप कुमार और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर लवकुश प्रसाद ने कांधला पुलिस के साथ कस्बा कांधला में किराना की दुकानों पर जांच की।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गंगेरू रोड स्थित रिजवान किराना स्टोर पर लगभग 95 बोतल और मोहल्ला शेखजादगान में अनवर किराना स्टोर से 35 बोतल प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि दोनों किराना स्टोर से एक-एक प्रतिबंधित औषधि का नमूना जांच हेतु लिया गया। बाकी प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया दोनों दुकानदारों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद न्यायालय में औषधि अधिनियम 1940 की धारा 18/27 के तहत परिवाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें