फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर आ रहा पारा, ठंड आसमान पर

विज्ञापन
शामली में रात को एमएसके रोड पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जमीन पर आ रहा पारा, ठंड आसमान पर
विज्ञापन

शामली। सर्दी सितम ढहा रही है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों में एक डिग्री गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सर्द हवा और पाला पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। शीतलहर से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह पाले की सफेद चादर फैली नजर आई।
शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। शीतलहर से लोग ठिठुरते देखे गए। शुक्रवार को जिले का तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार देर रात से शुरू हुई सर्द हवा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई जबकि रात का तापमान एक डिग्री कम हो गया। दिन निकलते ही सुबह के समय हलके बादल छाए रहे। धूप निकलने के बावजूद शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से रात में पाला पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे से ही छाने लगता है सन्नाटा
शामली। ठंड का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। सुबह बाजार देरी से खुल रहे हैं और शाम छह बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। जिला मुख्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी करने आते हैं जो केवल दोपहर में ही खरीदारी करते हैं और शाम को जल्दी ही अपने घर चले जाते हैं। गारमेंट विक्रेता अनुज गोयल, किराना व्यापारी पंकज कुमार ने बताया कि शाम छह बजे तक ग्राहक घरों को लौट जाते हैं। ग्राहक नहीं होने तथा ठंड अधिक होने के कारण रात को बाजार भी सात बजे तक लगभग बंद हो रहा है।
जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
11 दिसंबर 25 14
12 दिसंबर 20 11
13 दिसंबर 20 7
14 दिसंबर 17 5
15 दिसंबर 17 5
16 दिसंबर 17 6
17 दिसंबर 14 5
18 दिसंबर 18 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें