फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कहीं मरुस्थल न बन जाए हमारा क्षेत्र’

Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीएम ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाएं। जल को आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाएं और पानी की बर्बादी न होने दें। 
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम भनेड़ाजट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग में जिला विज्ञान क्लब प्राथमिक और उच्च विद्यालय के प्रांगण में डीएम सुजीत कुमार ने पौधरोपण किया।

कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए पौधो का अधिक से अधिक रोपण करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल द्वारा पानी के दोहन को रोकें, ताकि हमारा क्षेत्र मरुस्थल न बन जाए। पानी की बरबादी को रोकने में अपना सहयोग दें। ग्रामीणों से कहा कि आपका गांव खुले में शौचमुक्त हो गया है, अब भविष्य में कोई व्यक्ति खुले में शौच न करें।
विज्ञापन


डीएम ने ने जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह की कामधेनु डेयरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डेयरी के उत्पादन दुग्ध 26 रुपये लीटर बिकता है। जिसके कारण डेयरी उद्योग घाटे में जा रहा है। उन्होंने दुग्ध की उचित मूल्य की बिक्री की व्यवस्था शासन प्रशासन को करनी चाहिए।

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वीके गुलाटी, प्रसन्न चौधरी, रजनीश कोरी, देशराज सिंह भनेड़ा, प्रधान सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, एडीओ बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

गांव कुड़ाना में  खुले में शौच मुक्त करने के लिए निकाली रैली
शामली। ग्राम कुड़ाना में प्राथमिक विद्यालय में सीडीओ विनोद कुमारसिंह ने खुले में शौच मुक्त करने हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया। रैली मोहल्लों और गलियों से गुजरी। ग्रामीणों को स्लोगन और नारों से समझा रहे थे कि खुले में शौच से बीमारियों से बचें। मौके पर बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी     सतीश कुमार, बीडीओ  प्रवीण, एडीओ बिजेंद्र सिह, एबीएसए मनोज राय,        ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारी रहे नदारद
शामली। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना ने सुबह 8.45 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय में सफाई कर्मी  सेवा राम, डॉ. अमित गुप्ता, वार्ड बॉय, लोकेंद्र कुमार ताले खोलते पाए गए। विभागीय डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। ग्राम खेड़ी पट्टी से एक बीमार वृृद्ध राम चंद्र पुत्र घिस्सा अपने गांव से चार किमी पैदल चलकर चिकित्सालय में डॉक्टरों का इंतजार करते पाया। सीडीओ ने डॉ. अमित         गुप्ता को इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें