फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए भरेंगे हुंकार

Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
आरक्षण मुद्दे पर मीटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में अखिल भारतीय जाट मंच के तत्वावधान में आयोजित पंचायत में जाट बिरादरी के लोगों ने जाट आरक्षण की मांग को पुरजोर उठाने के साथ जाट बिरादरी को एकजुट होने का संकल्प लिया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बा एलम निवासी इंटर कालेज एलम के प्रबंधक जयबीर सिंह के आवास पर अखिल भारतीय जाट मंच के तत्वावधान में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय जाट मंच के अध्यक्ष रणबीर सिंह सूप ने कहा कि जाट बिरादरी के लोग देश में सैनिक व किसान के रुप में देश सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी प्रदेश व केन्द्र सरकार जाट बिरादरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि देश में अन्य बिरादरी के लोग आरक्षण पाकर हर क्षेत्र में इसका लाभ पा रहे हैं, लेकिन अब अपने लिए जाट भाइयों को उत्तर प्रदेश में भी आरक्षण लड़ाई को तेज करना होगा। जिसके लिये

मंच के बैनर तले जाट आरक्षण संकल्प दिवस के रुप में एक महाजनसभा का आयोजन 26 जून को शामली में होने जा रहा है उन्होंने जाट समुदाय के लोगों से उक्त महाजनसभा मे पहुंचने की अपील की है। इसके बाद वक्ता कंवरपाल, सतपाल सिंह, निर्वाल, सुल्तान सिंह, ऋषिपाल तरार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाट किसान की स्थिति दयनीय है । 50 बीघा का किसान एक चपरासी के सामान है इसलिये जाटों को आरक्षण के लिये लड़ना होगा और अपने भविष्य की स्थिर बुनियाद रखनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में जो राजनैतिक दल जाट आरक्षण की पैरवी कर उनका हक दिलायेगा उसी को जाट बिरादरी वोट देगी। बैठक का संचालन प्रोफेसर राजपाल सिंह ने अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामकिशन ने की। इस दौरान हरदिन सिंह, प्रदीप, महावीर, वीर सिंह, बालकिशन आदि रहे। समिति के लोगों ने भनेड़ा, नाला, भारसी, कनियान आदि गांवों में सभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें