शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा कालेजों में यूजी सेल्फ फाइनेंस व पीजी ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल कोर्स में ओपन मेरिट के बाद मंगलवार को दाखिलों पर ब्रेक लग गया है। जिसमें ओपन मेरिट से दो दिन दाखिले चलने के बाद सीटें खाली रह गई है।
मंगलवार को यूनिवर्सिटी द्वारा कालेजों में चल रहे यूजी व पीजी में हो रहे दाखिलों पर ओपन मेरिट के बाद ब्रेक लग गया है। जिसमें ओपन मेरिट केे बाद भी कालेजों में सीटें काफी मात्रा में खाली रह गई हैं।
शहर के दो एडेड कालेजों में बीकॉम में काफी सीटें खाली बच गई हैं। वहीं पीजी में बीएससी की सीटें लगभग भर गई हैं, लेकिन एमए में गणित को छोड़कर बाकी विषयों में सीटें खाली रह गईं। शहर के आरके पीजी में यूजी बीकॉम में 160 सीटों में से 89 सीटें ही भरी गई हैं जिसकेे बाद 71 सीटें खाली रह गईं। वहीं वीवी पीजी कालेज में 160 सीटों में से केवल 40 ही दाखिले हो सके हैं जिसके बाद 120 सीटें बच गई हैं, जबकि पहले वर्ष आरके में 148 सीटें व वीवी में 130 सीटें भर गई थी।
वही आरके में पीजी कोर्स में केवल 4 सीटें बॉटनी व 1 सीट एग्रोनॉमी बची है, जबकि वीवी में एमए में सबसे कम सीटें गणित में 11 सीट एससी की बची है। वहीं राजनीति विज्ञान में केवल 8 सीटें भरकर 52 सीटें खाली रह गई। जबकि हिंदी में 12, अर्थशास्त्र में 25, अंग्रेजी में 32 सीटें बच गई है। जिसके बाद अब कोई दाखिला नहीं होगा।