गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता में मोहल्ला रविदास पुरी चौक पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और उड़ी में हुए शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
योगी बाबा कमलनाथ ने कहा कि कब तक हम सेना के वीर सपूतों को खोते रहेंगे। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। मौके पर सुरेश कुमार, रजनीश, विपिन, बलधारी, धर्मपाल, जनेश्वर, जगमेर, राजू, रजनीश, अरविंद, शावन, चंदा, रोबिन, जयवीर, सोनू, सुरेश आदि रहे।
उधर, गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला जैनपुरी में शिवसैनिकों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी ने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
शिवसेना के नगर प्रमुख सैनपाल सैनी ने कहा सभी भारतवासी शहीद जवान सैनिकों के लिए व इनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति व सुख शांति के लिए प्रार्थना करें। इस दौरान शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, राम कुमार, मोहर सिंह सैनी, सैनपाल सैनी, अनुज कश्यप बजरंग दल नगर संयोजक, नीरज कश्यप, विशाल सैनी, विक्की शर्मा, पिंकू शर्मा, लोकेश सैनी, सचिन शर्मा, रवि सैनी, विक्की सैनी, राजकुमार, पप्पन, राम सिंह, अरविंद सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, झिंझाना में शहीद हुए सैनिकों की आत्मशांति के लिए मंगलवार को वाल्मीकि समाज झिंझाना व बजरंग दल ने कैंडिल जलाकर भगवान से प्रार्थना की। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के सामने पाकिस्तानी आतंकवाद और नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई।