फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला

विज्ञापन
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विषय पर आनलाइन कार्यशाला में भाग लेते उपमुख्य मंत्री दिनेश चन्द्र शर्म - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बंगलूरू की ओर से उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विजय सिंह पथिक कॉलेज कैराना से प्राचार्य डॉ. चमन लाल और आईक्यूएसी एवं नैक की तरफ से डॉ. अजय बाबू शर्मा और डॉ. राकेश कुमार ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका गर्ग ने किया। बताया कि कोविड संकट के समय में भी उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियां जारी रही है। उच्च शिक्षा विभाग की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में कोविड ने उच्च शिक्षा में चुनौतियां बढ़ा दी है, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग, यूजीसी, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा परिषद, समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपति, वित्तीय अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य निरंतर आपसी समन्वय बनाकर रखें। उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रोफेसर दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड संकट के समय में भी 10 लाख 37 हजार 182 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन शिक्षण का लाभ लिया। लगभग 2 लाख 86 हजार 804 छात्र प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास से जुड़े। कार्यशाला के द्वितीय तकनीकी सत्र में नेक के अधिकारियों के रमा, डा. रुचि त्रिपाठी , डा. श्याम सिंह द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा नेक मूल्यांकन की प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में ओपन फोरम में प्रतिभागियों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया नैक के एक्सस्पर्ट और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया।

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विषय पर आनलाइन कार्यशाला में भाग लेती राज्यपाल महोदया आंनदी बेन व अन्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें