बाबरी। क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी युवक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव बुटराड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक को सांस में परेशानी होने पर रविवार को सीएचसी शामली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में बनाए गए कोविड लेवल टू अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। जांच में युवक की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए इलाज में लापरवाही और देखभाल सही न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।