शामली। सेव लाइफ फाउंडेशन की तरफ से एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को सड़क सुरक्षा को लेकर चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ कार्यालय में चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्टर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। चालकों को दुर्घटना होने पर प्राथमिक चिकित्सा देने और यातायात नियमों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद एआरटीओ मुंशीलाल ने एसटी तिराहा पर रांग साइड वाहन चलाने, रिफ्लेक्टर टेप, सीट बेल्ट व हेलमेट का इस्तेमाल न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पंफ्लेट वितरित किए
यातायात पुलिस द्वारा वीवी डिग्री कॉलेज शामली में आयोजित रोजगार मेले में स्टाल लगाया गया। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने मेले में आए युवाओं, नागरिकों और महिलाओं को पंफ्लेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए करीब तीन हजार पंफ्लेट वितरित किए। संवाद