फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए छात्रों ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने हेलमेट पहन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बाइक रैली कोतवाली से प्रारंभ होकर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुई। एएसपी ने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में 10 गुना सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस दौरान कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर कविताएं प्रस्तुत की। बाद में एडिशनल एसपी ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पीटीओ राजेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चमनलाल, नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें