फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सितंबर को ऑनलाइन रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय शामली की ओर से आठ सितंबर को ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा। आनलाइन साक्षात्कार के लिए सात सितंबर की शाम तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मलित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मलित होने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट पर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक आदि उत्तीर्ण और आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। रोजगार मेला में स्टार रेम्बो लाइफ, हिताची हेल्थ केयर स्कारपिक इंडिया, स्मार्ट टच, निशांत समाज कल्याण फाउंडेशन समिति आदि कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन हेतु टेलीफोनिक एवं ऑनलाइन साक्षात्कार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें