फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरूद्ध बाजारों में पालिका प्रशासन ने खींची लक्ष्मण रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मण रेखा के दायरे में लगानी होगी रेहड़ी-ठेली, अतिक्रमण से मिलेगी निजात
विज्ञापन

लक्ष्मण रेखा से बाहर दुकान का सामान रखने पर होगा जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण से निजात दिलाने हेतु बाजारों में लक्ष्मण रेखा खींच दी है। इसी दायरे में रहकर रेहड़ी-ठेली लगानी होगी और व्यापारी भी सामान इससे बाहर नहीं रख सकेंगे। लाल पट्टी से आगे सामान रखने पर जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन ने बाजारों व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद कैराना नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने सख्ती शुरू की। पालिका ईओ मणि अरोरा ने बीते दिनों फलों एवं सब्जियों की रेहड़ी-ठेली लगाने वालों की नगरपालिका कार्यालय पर बैठक की थी। उन्होंने अतिक्रमण मुक्ति के लिए सुझाव मांगे थे तथा सहयोग की अपील की थी। बैठक में अस्थायी रूप से बाजारों व मुख्य मार्ग पर पट्टी खींचने पर सहमति बनी थी। ईओ मणि अरोरा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने मुख्य चौक बाजार में दुकानों के आगे लाल रंग की पट्टी खींच दी है। फिलहाल ये एक दिशा में खींची गई है, जबकि दूसरी दिशा और अन्य बाजारों के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर जल्द ही खींच दी जाएगी। पालिका कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि पट्टी को लांघा तो कार्रवाई की जाएगी। ईओ मणि अरोरा ने बताया कि लाल रंग की पट्टी से आगे सामान रखने पर पालिका द्वारा सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। रेहडी ठेली वाले भी पट्टी से बाहर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें