फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला सेवायोजन कार्यालय निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त

Fri, 20 Feb 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवीन जिला मुख्यालय गोहरनी में प्रस्तावित दो मंजिला जिला सेवायोजन कार्यालय भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ आठ लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नवीन जिला मुख्यालय गोहरनी में जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए लगभग 900 वर्ग मीटर भूमि आरक्षित है। भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड शामली द्वारा दो करोड़ आठ लाख रुपये का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर शासन को भेजा गया था। यह प्रस्ताव लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित चल रहा था।
करीब तीन वर्ष की प्रतीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के आम बजट 2026 में दो करोड़ आठ लाख रुपये के प्राक्कलन को मंजूरी प्रदान की गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. अजय कुमार नामदेव ने बताया कि बजट प्रावधान के तहत एक करोड़ रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है और शीघ्र ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें