फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की भूमि पर कब्जे के मामले में रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। अस्पताल की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने अवैध कब्जे के आरोपी शेरखान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बिना अनुमति चल रहे स्वीमिंग पूल के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के ऊन रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में सीएचसी ऊन के चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर के आधार पर अवैध कब्जा करने वाले फिरोज खान पुत्र अजीम खान व शेरखान पुत्र मासूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी शेरखान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरी ओर, कस्बे के ऊन रोड पर स्थित स्वीमिंग पूल को रविवार की दोपहर को एसडीएम विशु राजा व तहसीलदार अजय शर्मा ने बंद करा दिया था। एसआई अनूप कुमार ने स्वीमिंग पूल के संचालक फिरोज खान, शेरखान, वसीम सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी अस्पताल की भूमि पर किए गए दो मंजिला इमारत के अवैध कब्जे के मामले में चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर फिरोज खान व शेरखान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, बिना अनुमति के चल रहे स्वीमिंग पूल के मामले में भी पुलिस ने फिरोज खान, शेरखान व वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसमें आरोपी शेरखान को गिरफ्तार कर उसके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें