शामली। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट में नौवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में गन्ने के भाव की घोषणा हो सकती है।
कलक्ट्रेट में रविवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना नौवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछले तीन माह से चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया जा रहा है।
गन्ना मूल्य घोषित नहीं होनेे से चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं कर रही है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, रणवीर सिंह लिलौन, प्रदीप त्यागी, अमित निर्वाल, पद्म सिंह कैड़ी, सोनू त्यागी, तेजपाल सिंह ऊन, बलराज सिंह सिभांलका, संजय वत्स, अक्षय राणा, सन्नी निर्वाल, पुष्पेंद्र निर्वाल, धीरज चौधरी धरने पर बैठे थे। उधर, कैबिनेट की बैठक में सोमवार को गन्ने के भाव की घोषणा प्रदेश सरकार कर सकती हैं ।