शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर निर्माण हेतु जिले में लांक गांव की भूमि अधिग्रहण प्रस्तुत 3जी के तहत आपत्तियों की सुनवाई 29 मार्च को एसडीएम कोर्ट में होगी।
दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के सक्षम प्राधिकारी एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की शामली जिले में भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।
अधिग्रहीत भूमि के संबंध में केंद्र सरकार नियमानुसार गजट के अतिरिक्त भूस्वामियों को सूचना की आवश्यक कार्रवाई के लिए 3-डी का गजट का प्रकाशन 13 अक्तूबर 2021 को कराया गया। अंतिम प्रकाशन के सापेक्ष नियमानुसार आपत्तियां प्राप्त की गई। 3-डी प्रकाशन के सापेक्ष तथ्य और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए 29 मार्च को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट कंपाउंड स्थित उनके कार्यालय में साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।