फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल का पुराना पेड़ टूटकर गिरा, तीन लोग घायल, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
शामली मिल रोड पर पीपल का पेड़ गिरने से दबी फलों का ठेला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में कोतवाली परिसर में सीओ कार्यालय के सामने खड़े पीपल के प्राचीन पेड़ का एक हिस्सा अचानक टूटकर मिल रोड पर गिर गया। इस दौरान पेड़ की डाल की चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए, जबकि कई लोगों ने भागकर जान बचाई। कई ठेले व उनका सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मिल रोड पर छह घंटे आवागमन बंद रहा। कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक विद्युत आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में मजार के निकट पीपल का पुराना पेड़ खड़ा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ का एक हिस्सा टूटकर मिल रोड की तरफ गिर गया। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान वहां ठेला लगाने वाले दीपक व अन्य दो लोग चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। मजार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से मिल रोड पर आवागमन बंद हो गया। मिल में जाने वाले गन्ना वाहनों को बुढ़ाना मार्ग से मिल के पीछे वाले गेट से ले जाया गया। पेड़ डालियों से विद्युत लाइन के तार और दो-तीन खंभे टूट गए और मिल रोड, नेहरू मार्केट, शिवगंज मंडी समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे नगरपालिका की टीम ने टूटकर गिरे पेड़ की डालियों को हटाया। इसके बाद आवागमन चालू हो सका। विद्युत निगम की टीम भी खंभे व तारों की मरम्मत काम में जुटी हुई है। विद्युत निगम के अवर अभियंता अनिल पटेल ने बताया कि पेड़ हटने के बाद मरम्मत कार्य चालू हुआ है। कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि रात में नौ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें