फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को नहीं मिली चिप

Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। आपूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनी की तकनीकी टीम को साथ लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांधला में पेट्रोल पंपों की चेकिंग कराई। मशीनें खोलकर चिप तलाश की गई, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर मशीन में घटतौली नहीं मिली। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी, सीओ भूषण वर्मा,  आपूर्ति निरीक्षक वीर सिंह,  पेट्रोलियम कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर नवीन कुमार, बांट माप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के साथ कस्बा कांधला में पहुंचे। बुढ़ाना रोड स्थित राजीव सर्विस स्टेशन पर टीम ने मशीनों की जांच कराई।

इसके साथ ही दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित आत्माराम गुप्ता एंड संस पेट्रोल पंप पर भी जांच की।  दोनों पेट्रोल पंपों की जांच के दौरान मशीनों में चिप का प्रयोग नहीं मिला। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के वितरण में घटतौली की जांच भी की गई। किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं मिली। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान दोनों ही पेट्रोल पंप पर करीब दो घंटे तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री बंद रही, जिसके चलते ग्राहकों को भी इंतजार करना पड़ा। उधर, चेकिंग से क्षेत्र के पंप मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें