फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिया बिस्तर बांधकर रखें सपा की मानसिकता वाले अफसर : विनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांधी चौक में मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच दुकानों के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा शामली पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से मिलकर प्रकरण की जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्या और पीड़ा को पहुंचाएंगे। उन्होंने चेताया कि सपा की मानसिकता वाले अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांधकर रखें।
विज्ञापन

गांधी चौक में व्यापारियों ने विनीत शारदा को बताया कि उनके पास न्यायालय से स्टे होने के बाद भी दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा और उन्हें धमकाया जा रहा है। व्यापारियों ने अधिकारियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी समस्या लिखित में दें। वे पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। व्यापारियों के सम्मान में वे उनके साथ खड़े हैं।
शारदा ने कहा कि सपा की मानसिकता रखकर काम वाले अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांधकर रखें और उन्हें काला पानी भिजवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें