शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी की गई ओपन मेरिट में विद्यार्थियों के ऑफर लेटर जमा कराने का अंतिम दिन था। बीकॉम में ऑफर लेटर कम संख्या में जमा कराए गए हैं, जबकि सीटों की संख्या ज्यादा है। उधर, बीएससी और बीए में ऑफर लेटर ज्यादा आने से सीट भरने की उम्मीद बन गई है। सोमवार को कालेजों में ओपन मेरिट सूची चस्पा कर प्रवेश शुरू होंगे।
आरके कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ओपन मेरिट में 29 से 31 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को कालेज में ऑफर लेटर जमा करने का समय दिया गया था। शनिवार शाम तक बीएससी में 135 ऑफर लेटर जमा हुए जबकि रिक्त सीटों की संख्या 117 है। बीएससी कृषि में 321 ऑफर लेटर जमा हुए, जबकि 96 सीट रिक्त है। बीकॉम में पांच ऑफर लेटर आए है जबकि रिक्त सीटों की संख्या 96 है।
उधर, वीवी पीजी कालेज शामली के बीए के प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रताप सरोहा ने बताया कि 318 ऑफर लेटर जमा हुए हैं जबकि रिक्त सीटों की संख्या 198 है। बीकॉम के प्रवेश प्रभारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि दोनों दिन में कोई ऑफर लेटर जमा नहीं हुआ है। रिक्त सीटों की संख्या 127 है। कालेजों में दो नवंबर से चार नवंबर तक कालेज की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश होंगे।
ऑफर लेटर और रिक्त सीटों की स्थिति
आरके पीजी कालेज शामली
विषय - रिक्त सीट - ऑफर लेटर
बीकॉम - 96 - 05
बीएससी - 117 - 135
बीएससी कृषि - 96 - 321
वीवी पीजी कालेज शामली
विषय - रिक्त सीट - ऑफर लेटर
बीकॉम -127 - कोई नहीं
बीए - 198 - 318