शामली। टैक्सेशन बार एसोसिएशन शामली की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बार एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेश चंद्र अग्रवाल ने शपथ ग्रहण कराई। अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शामली टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में टैक्सेशन बार एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष राजेश मिश्रा एडवोकेट, महासचिव अविनाश संगल एडवोकेट कोषाध्यक्ष अनुज कुमार को बार एसोसिएशन के चेयरमेन सुरेश चंद्र अग्रवाल ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर जीएसटी विभाग के अधिकारी प्रकाश यादव को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में डिप्टी कमिश्नर सत्य प्रकाश, सिद्धार्थ, सौरव एवं एक्साइज सुपरिटेंडेंट आफताब सिंह, इनकम टैक्स ऑफिसर गणेश गुप्ता अधिवक्ता नरेंद्र मित्तल, श्याम लाल सैनी, अनिरुद्ध गर्ग, अंकित गुप्ता, सतपाल, विचित्र विजय गुप्ता, अंकित संगल, निर्भय संगल, विवेक जैन, विनोद कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।