फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा की टीम ने मेडिकेयर सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण लिंग परीक्षण करते पकड़े गए दो आरोपी, नर्सिंग होम सील

Sat, 30 Jul 2022 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

हरियाणा की टीम ने नवजीवन मेडिकेयर सेंटर पर छापामारी कर भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़ा है। इस दौरान टीम ने मौके से दो लोगों को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के थानाभवन में मुल्लापुर मार्ग पर स्थित नवजीवन मेडिकेयर सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़े जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी।

विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार को अंबाला डिप्टी सीएमओ डॉ. बलविंद्र कौर ने स्थानीय पुलिस व शामली नायब तहसीलदार के साथ पहुंच कर छापामारी करते हुए दो आरोपियों को भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान लिंग परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली दवाई व अल्ट्रासाउंड मशीन के कुछ हिस्सों को बरामद किया था। जबकि मौके से अस्पताल का संचालक नदीम पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड के कुछ हिस्से उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़े गए दोनों लोगों को थानाभवन पुलिस को सौंप दिया था।

शुक्रवार को हास्पिटल रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी जाहिद अली त्यागी ने नवजीवन मेडिकेयर सेंटर का रजिस्ट्रेशन न होने व हरियाणा टीम की छापामारी की कार्रवाई के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से कस्बे में अन्य क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एसीएमओ शामली डॉ. अश्वनी कुमार की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक नदीम व दो साथियों जितेंद्र पुत्र रामचरण व राकेश पुत्र मदन गोपाल निवासी कुरुक्षेत्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब! सपा शासन काल में 10 करोड़ की लागत से बना था सीएचसी, अब लटका है ताला, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें