फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद का निस्तारण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद का निस्तारण कराएं
विज्ञापन

फोटो
कैराना। 13 अगस्त को होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद का चिह्निकरण कर उनके निस्तारण पर विर्मश किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने लंबित ई-चालान व एनआई एक्ट वाद, सिविल प्रकृति के वाद के निपटारे के लिए चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय वर्मा को लाभार्थियों में अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो मुमताज अली, अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार, अपर जिला सत्र न्यायाधीश (रेप एंड पॉक्सो) रेशमा चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय वर्मा, सिविल जज सीनियर डिविजन प्रतिभा, सिविल जज जूनियर डिविजन सुधा शर्मा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें