फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना में बंदरों की संख्या बढ़ी, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना में बंदरों की संख्या बढ़ी, लोगों में दहशत
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में बंदरों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जगह-जगह बंदरों से लोग परेशान हो गए हैं। छतों, सड़कों व गलियों में हर जगह बंर ही बंदर नजर आ रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से डरने लगे हैं। घरों में गृहणियां और दहशत में अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन

ऊन रोड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने मैरिज होम से लेकर मां काली के मंदिर तक सैकड़ों बंदर देखे तो हतप्रभ रह गए। लोगों का कहना था कि शायद आसपास की जगह से लाकर यहां बंदरों को छोड़ा गया है। कस्बे में बंदरों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है। सुबह गलियों में बंदर काफी संख्या में सड़क पर बैठे दिखाई देते हैं। जिससे स्कूली बच्चों का आवागमन बंद हो जाता है। दो दिन पहले भी करीब 10 वर्ष के एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। सीएचसी में उसको रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पड़े। लोग एसडीएम ऊन व अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा का कहना है कि जल्द बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। मथुरा से टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें