फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समाज सुधार की तरफ भी करेंगे काम : नरेश टिकैत

विज्ञापन
शामली के गोहरपुर में भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने रविवार को गोहरपुर गांव में भाकियू नेता संजीव राठी के यहां आयोजित भाईचारा सम्मेलन में कहा कि अब समाज सुधार के कार्य करने हैं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे हवन किया गया हवन- यज्ञ में मुख्य रुप से सतवीर सिंह, ऋषिपाल सिह राठी, सुभाष राठी, रोहित राठी मौजूद रहे। दोपहर बाद भाईचारा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने तीन कृषि कानून वापस लिए जाने का स्वागत किया। देश के किसान तीन कृषि कानूनों विरोध में आंदोलन के साथ हैं। किसानों की आस्था आंदोलन जुड़ी है। संसद में कानून वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। अन्य मांगों पर भी सरकार को बातचीत करनी चाहिए। किसान ठीक रहें, गलत सहारे से बचें, सरकार तो आती-जाती रहती हैं। दिल्ली आंदोलन के बाद समाज सुधार के कार्य करने हैं। उन्होंने किसानों से आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
अन्य वक्ताओं ने सामाजिक बुराई, दहेज प्रथा खत्म करने, ब्रह्म भोज का बहिष्कार और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह राठी ने अध्यक्षता की। बहावडी थांबेदार श्याम सिंह, संजय कालखंडे, लाटियान खाप चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान, हसनपुर के थांबेदार महिपाल सिंह, रंजनवीर सिंह, रालोद से प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, सपा नेता किरणपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें