फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से फसल और नस्ल बचाने की लड़ाई: वीरेंद्र नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सरकार से फसल और नस्ल बचाने की लड़ाई: वीरेंद्र नरवाल
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ किसान मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि अब सरकार से फसल और नस्ल बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई सिर्फ किसानों की ही नहीं है, देश की जनता की लड़ाई है। इससे सरकार घबराई हुई है। अपने हक के लिए आवाज उठा रहे किसानों के खिलाफ काफी दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन किसान किसी भी हालत में पीछे हटने वाले नहीं हैं। तीनों कृषि कानून वापसी और एमएसपी पर गारंटी लागू होने तक घर वापसी नहीं होगी।
शनिवार को मुजफ्फरनगर हाईवे के पास स्थित तलवा माजरा गांव में आयोजित भंडारे में स्वच्छ किसान मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र नरवाल पहुंचे। यहां पर वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह ने देश की सत्ता पर तो अडानी और अंबानी ने अर्थव्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। दो लोग देश को बेचने में लगे हैं और दो लोग खरीद रहे हैं। देश के युवा ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। इनकी जुगलबंदी हम लोग तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के मेरे घर के फोटो वायरल हुए थे, जिन्हें सरकार के लोगों ने फाइव स्टार होटल में दावत के बताकर दुष्प्रचार किया। इसी तरह किसान आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों को भी बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सरकार के मंसूबे पूरे होने नहीं दिए जाएंगे। नौ महीने से अपने हकों की लड़ाई के लिए किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। कोई किसानों को खालिस्तानी तो कोई उग्रवादी बता रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बार-बार करनाल में कार्यक्रम करते हैं और किसानों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपना आंदोलन अपनी मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे। इस दौरान करनाल के भाकियू के प्रवक्ता सरदार दिलेर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर 1100 शौचालय बनाए
स्वच्छ किसान मोर्चा ने सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर 1100 शौचालय बनाए। वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आंदोलनरत किसानों को सुविधाएं देने के झूठे दावे किए। जिन लोगों ने किसानों की सुविधा के लिए शौचालय बनाए, उन पर 17 से लेकर 27 लाख रुपये तक जुर्माना लगा दिया। आंदोलन स्थल पर शौचालय की व्यवस्था होने से महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी। मुजफ्फरनगर में भी हमारी वालंटियर टीम सफाई का जिम्मा संभालेंगी।
विज्ञापन

गाड़ी पर हल और हुक्का लेकर चल रहे
वीरेंद्र नरवाल अपनी गाड़ी पर हल और हुक्का लेकर चल रहे हैं। इस बार में उनका कहना है कि हल किसान की पहचान है। भारत कृषि प्रधान देश है और किसान होना गर्व की बात है। हुक्का भाईचारे का संदेश देता है। देश का किसान भाईचारा चाहता है, लेकिन भाजपा सरकार आपस में फूट डालकर देश पर राज करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें