फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब दिवाली से पहले किसानों को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये

Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुगर मिल शामली को चलाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अब दिवाली से पहले किसानों के खातों में 10 करोड़ रुपये भेज दिए जाएंगे। मिल में मरम्मत कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शामली शुगर मिल पर पिछले साल का गन्ने का 213 करोड़ रुपये बकाया था। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने कई दिन तक मिल परिसर में भी दिया था। मिल प्रशासन 17 सितंबर को 25 करोड़, 12 अक्तूबर को 25 करोड़, 23 अक्तूबर को 25 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुका है। पहले उन किसानों का भुगतान किया जा रहा है, जो सबसे पुराने बकायेदार है और जिनका अधिक बकाया मिल पर है।
मिल के अधिकारियों ने बताया कि 31 या फिर 30 अक्तूबर को किसानों के खातों में 10 करोड़ रुपये और डलवा दिए जाएंगे। इसके बाद किश्तों में 20-20 करोड़ रुपये किसानों को दिए जाएंगे। मिल को 15 से लेकर 20 नवंबर के बीच में चलाने की तैयारी है। इसके लिए मिल में जोरों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें