फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात साबिर जंधेड़ी का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात साबिर जंधेड़ी का भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली)। चार साल तक आतंक का पर्याय बने रहे साबिर जंधेड़ी के भाई को पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामले में साबिर के दूसरे भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को गांव जंधेड़ी निवासी इस्लाम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने मकान की दीवार पर प्लास्टर कर रहा था। प्लास्टर का कुछ सीमेंट नाली में गिर गया। जिस पर साबिर का पिता, मां और पांच सगे भाई तथा चाचा ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व फरसे से हमला कर दिया। जिससे उसके भतीजे का सिर फट गया। आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद 15 अक्तूबर को साबिर जंधेड़ी के भाई राशिद उर्फ लंगड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे साबिर जंधेड़ी के सगे भाई आरिफ को भूरा बाईपास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बता दें कि मुकीम गिरोह के शार्प शूटर व दो लाख के इनामी साबिर जंधेड़ी को 2 जनवरी 2018 की रात गांव जंधेड़ी में ही उसके घर पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस का जांबाज सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गया था। तत्कालीन कोतवाल भगवत सिंह गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें