फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर की जमीन पर अनाधिकृत दुकानों को नोटिस जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मुख्य मार्ग पर कचहरी परिसर की जमीन पर दशकों पहले अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानों को 3 दिन के अंदर हटाने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कचहरी परिसर के पुराने गेट के बराबर में कचहरी परिसर की जमीन बताई जाती है। इस जमीन पर करीब 15 दुकानें बनी है। शुक्रवार को एसडीएम संदीप कुमार ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि कचहरी परिसर की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई सभी दुकानों के अवैध कब्जे हटाने के लिए 3 दिन का नोटिस दिया जाए। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कचहरी परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानों को पहले भी नोटिस दिए गए थे। शासन के निर्देश पर इस जमीन से कब्जा हटवाने के लिए नगर पालिका को 3 दिन की समय सीमा का नोटिस देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें