फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 निजी स्कूलों को बीएसए ने भेजे नोटिस

Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
School
विज्ञापन
शामली। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के 20 स्कूलों को निर्देशों के बावजूद किताब, फीस और ड्रेस की मनमानी करने पर नोटिस भेज दिया है। सभी स्कूल संचालकों एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार ने नए सत्र को लेकर जनपद के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की कलक्ट्रेट सभागार मेें 22 अप्रैल को बैठक ली थी।

उन्होंने सभी से नए सत्र से स्कूल में एनसीईआरटी से अनुमन्य पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना, बच्चों के अभिभावकों को स्कूल या किसी एक दुकान से ड्रेस, पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करना, अवैध फीस वसूली के साथ ही योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों से ही शिक्षण कार्य कराने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद भी ज्यादातर स्कूलों में फिर से मनमानी चलाई गई। इस पर अभिभावकों ने डीएम और बीएसए से शिकायत की। 
विज्ञापन


डीएम ने जनपद के सभी निजी स्कूलों के निरीक्षण कराने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। जिसमें सभी तहसीलों के एसडीएम शामिल रहे। एक टीम को जांच के लिए पांच-पांच स्कूल दिए गए। सभी टीमों जनपद के 25 स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें 20 स्कूलों में अनियमितताएं पाई गई। इसके बाद सभी टीमों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार डीएम ने सभी स्कूलों को बीएसए चंद्रशेखर को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। बीएसए चंद्रशेखर ने सभी 20 निजी स्कूलों को नोटिस भेज दिए गए है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार लाने के कडे़ निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी किसी स्कूल की शिकायत मिली तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें