फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर 15 पटाखा व्यापारियों को नोटिस, --चौसाना में रूट डायवर्जन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। दीपावली धनतेरस के मद्देनजर पुलिस ने मेन बाजार में भारी पुलिसबल के साथ पैदल भ्रमण करके वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान भारी वाहनों की बाजार से एंट्री पर रोक लगाकर बाईपास से वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 15 पटाखा व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है, जिसमें किसी भी हादसे के लिये स्वयं जिम्मेदार होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

दीपावली पर बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजार में गश्त को बढ़ा दिया है। सुबह- शाम के समय भारी पुलिस के जवानों ने पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाजार में तेज गति से बाइक चलाने वालों को चेतावनी के साथ छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार का कहना है कि त्योहारों पर सुरक्षा को बढ़ाकर कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें