फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर नहीं मिला, भड़के कमिश्नर

Tue, 24 Nov 2015 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कलक्ट्रेट में मोबाइल से मतदाता सूची का टोल फ्री नंबर मिलाया, तो खराब पाए जाने पर अफसरों को फटकार लगाई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों  को मतदाता सूची की पूरक सूची न दिए जाने पर जिला निर्वाचन कार्यालय के अफसरों की  क्लास ली।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मंडलायुक्त ने अफसरो-राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता निर्वाचक नामावलियां संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने टोल फ्री नंबर का बकाया जमा कराकर चालू कराने की हिदायत दी।

बसपा कार्यकर्ता संजीव कुमार ने पूरक सूची न दिए जाने तथा उन्हें समायोजित करने का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने प्रत्याशियों को पूरक सूची के साथ सीडी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव आयोग को भेजे जाने वाला डाटा अपडेट कर जिले की बेबसाइट पर डालने, जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जिस वर्ग का ईपी रेशियो जेडर रेशियो कम हो तो अलग से बीएलओ को लक्ष्य निर्धारित कर बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


विधानसभा मतदाता सूची में अभियान में कोई भी मतदाता का नाम सूची में नाम शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलओ से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर शिकायत पंजिका नियमित रूप से तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बनत-सिक्का में बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ओपी वर्मा, एडीएम भरत पांडे एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, ऊन के एसडीएम अवधेश सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामवतार गुप्ता, ललित कुमार, तहसीलदार वीरेद्र मित्तल, अभयराज मदन लाल राठौर, सहायक निर्वाचक अधिकारी वेदपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर रामजीलाल कश्यप, बसपा प्रतिनिधि संजीव कुमार, कांग्रेस प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें