शामली। यूनिवर्सिटी ने यूजी सेल्फ फाइनेंस में तीसरी, पीजी ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में दूसरी मेरिट बुधवार रात जारी कर दी गई। जिसमें पहले दिन शहर के दो कालेजों में केवल नौ ही दाखिले हुए हैं। कालेजों में शुक्रवार को भी दाखिले जारी रहेंगे।
बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई मेरिट से दाखिला प्रक्रिया जारी रही। इसमें यूजी सेल्फ फाइनेंस की तीसरी आैर पीजी मेें दूसरी मेरिट से दाखिले हुुए।
पहले दिन वीवी पीजी कालेज में बीकॉम में एक व एमए में दूसरी मेरिट से अंग्रेजी में भी केवल एक ही दाखिला हो पाया है। वही आरके पीजी कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल ने बताया कि कालेज में बीकॉम में पांच व एमएससी में बॉटनी में एक और फिजिक्स में एक ही दाखिला हुआ है।
इस बार तीन राउंड में मेरिट जारी हुई। इसमें एमएससी की पुरानी मेरिट ही डाल दी गई। जिसके बाद फिर 12 बजे दूसरी मेरिट डाल दी। जिसमें आधे छात्रों के नाम पुरानी मेरिट वाले रहे। कालेज में छात्र मेरिट देखकर नाम नहीं आने पर वापस चले गए। वहीं, दूसरी मेरिट पहली मेरिट से ऊपर जारी की। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद फिर तीसरी बार मेरिट सही मेरिट जारी की। जिसके कारण कालेज स्टाफ व छात्र पूरा दिन परेशान रहे।
वीवी पीजी कालेेज की यूजी व पीजी की कटऑफ
विषय सामान्य ओबीसी एससी
बीकॉम 48.8 42 --
अंग्रेजी 45.91 41.64 43.45
अर्थशास्त्र 38.29 --- --
गणित 54 52.05 --
हिंदी 43.55 38.36 --
राजनीति 38.73 --- --
आरके पीजी कालेज की यूजी व पीजी की कटऑफ
बीकॉम 42 --- ---
हॉर्टीकल्चर 71 70.81 61.13
बॉटनी 51.59 49.54 41.33
एग्रोनॉमी 72.42 71.64 69.72
फिजिक्स 64.92 61.46 34.07
केमिस्ट्री 63.94 63.69 55.96