फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एनएचएम संविदा कर्मचारी गए लखनऊ, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

Wed, 14 Oct 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के लखनऊ कूच करने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। टीकाकरण और पैथोलॉजी जांच का काम बाधित हुआ, जबकि करीब 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे। मरीजों को इलाज और जांच के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम के तहत 409 कर्मचारी तैनात हैं। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी लखनऊ में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, वह दूसरे दिन भी लखनऊ में धरने में रहे।। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुईं। शामली के अलावा कैराना, थानाभवन, कांधला में हड़ताल के कारण सीएचसी पर टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।



सीएमओ डॉ. तृप्ति कुमार सक्सेना ने बताया कि नियमित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। किसी भी मरीज को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें